{"_id":"6a3adf89a372c768a603ad12","slug":"smuggler-arrested-with-urea-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160251-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार
Wed, 24 Jun 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने बुधवार को विशेष गश्त के दौरान खाद तस्कर सूरज को दबोच लिया। उसके पास से यूरिया और डीएपी बरामद की गई।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी जवानों को विशेष सूचना मिली थी कि करहिया गांव क्षेत्र से खाद की तस्करी की जा सकती है। सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 554/1 के निकट विशेष गश्त बढ़ा दी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर खाद लादकर भारत की ओर से सीमा की तरफ आता नजर आया। ड्यूटी पर तैनात जवानों को देखकर वह घबरा गया और बाइक व सामान छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा।
जवानों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज निवासी ग्राम गुजरौलिया, थाना शोहरतगढ़ बताया। तलाशी के दौरान मौके से दो बोरी यूरिया खाद (प्रत्येक 45 किलोग्राम, कुल 90 किलोग्राम), दो बोरी डीएपी खाद (प्रत्येक 50 किलोग्राम, कुल 100 किलोग्राम) और एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
एसएसबी ने बरामद सामान और गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग खुनुवां के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए 43वीं वाहिनी लगातार अभियान चला रही है।
इसी क्रम में सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीले पदार्थों की तस्करी, अवैध मुद्रा तथा वन्यजीव उत्पादों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है।