{"_id":"69a9c104b5e7144a1d0920bf","slug":"smuggler-arrested-with-nepali-liquor-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154526-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Thu, 05 Mar 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान बाॅर्डर पर एक संदिग्ध सुब्बा को पकड़ा। उसके कब्जे से 90 शीशी नेपाल की शराब बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आबकारी एक्ट में चालान कर दिया। एसओ मोहाना जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम एसएसबी के साथ बाॅर्डर पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान रघुनाथपुर बॉर्डर पर 90 शीशी नेपाल की शराब के साथ मोहाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सुब्बा को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन