{"_id":"69e2859ccceb1331350c1239","slug":"smuggler-arrested-with-221-narcotic-tablets-fir-registered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156779-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 221 गोली नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 221 गोली नशीली दवा के साथ तस्कर गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
Sat, 18 Apr 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी और कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्र के सलारगढ़ के पास संदिग्ध दिखने पर बाइक सवार राम मूरत को पकड़ा। जांच में उसके कब्जे से 221 गोली प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की। आरोपी महराजगंज का रहने वाला है। प्राथमिकी दर्ज कर दवा कहां से लेकर आ रहा था और उसे कहां जाना था, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।
कपिलवस्तु कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि सीमावर्ती इलाके सलारगढ़ के पास स्थित एक होटल के पास एसएसबी के साथ संयुक्त पुलिस जांच चल रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार आता हुआ नजर आया। संदिग्ध लगने पर उसे रोककर पूछताछ की गई तो उसने अपनी पहचान राममूरत निवासी नई कोट टोला महुआरी थाना नौतनवा जनपद महाराजगंज बताई। तलाशी में उसके कब्जे से 221 गोली प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की गई। इसके साथ ही बाइक, मोबाइल, एक आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और 900 भारतीय और 20 नेपाली रुपये बरामद किए गए। इस मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।