फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smart class inaugurated in composite school

Siddharthnagar News: कंपोजिट विद्यालय में हुआ स्मार्ट क्लास का उद्घाटन

Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Smart class inaugurated in composite school
भारतभारी। नगर पंचायत के वार्ड नं. सात में स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी ने किया। नपं अध्यक्ष ने कहा कि यह पहल शिक्षा को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। प्रधानाध्यापक राम विलास यादव ने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को ऑडियो-वीडियो कंटेंट के जरिए पढ़ाया जाएगा, जिससे उनकी समझने की क्षमता बेहतर होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। इस दौरान ईओ राजन कुमार गुप्ता, नदीम अहमद, विक्रम कुमार, रामसजीवन, रविंद्र शर्मा, शिव कुमार, उदय भान गुप्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed