{"_id":"6994b871b6ea31e6e9057d05","slug":"smack-smuggler-arrested-on-india-nepal-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-153692-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक तस्कर गिरफ्तार
Wed, 18 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी/ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में एसएसबी की 50वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार रात सी समवाय बढ़नी के प्रभारी सहायक कमांडेंट अजय कुमार के नेतृत्व में एसएसबी टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को 09 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मधवानगर निवासी गुड्डू के रूप में हुई। तलाशी के दौरान एसएसबी की टीम ने नार्कोटिक्स डिटेक्शन किट से जांच कर बरामद पाउडर स्मैक होने की पुष्टि की और इसे सील कर जब्त कर लिया। पुलिस और एसएसबी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बलरामपुर से स्मैक लाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचता था। विधिक कार्रवाई के लिए ढेबरुआ थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। संवाद
विज्ञापन