फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Slow construction of highway becomes a headache... problem due to flying dust

Siddharthnagar News: सिर दर्द बना हाईवे का सुस्त निर्माण... उड़ती धूल से संकट

Wed, 18 Dec 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 18 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Slow construction of highway becomes a headache... problem due to flying dust
शहर के एनएच पर गिरा गिट्टी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एनएच-730 के निर्माण कार्य में सुस्ती शहरवासियों के लिए सिर दर्द बन गई है। सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शहर के सनई तिराहे से जेल रोड होते पकड़ी बाजार तक कहीं भी काम नहीं हो रहा है।
सड़क के दोनों तरफ खोदे गए गड्ढों को भी अब तक भरा नहीं जा सका है। उड़ती धूल से लोगों को दिक्कत हो रही है, जबकि गड्ढे और गिट्टियों के कारण हादसे भी रहे हैं। काम की सुस्ती का आलम यह है कि जहां मन किया गिट्टी डाल दी गई और उसके अगल-बगल के गड्ढों को खाली छोड़ दिया गया। जानकारों का कहना है कि एनएच के निर्माण में जब तक एक तरफ की पटरी को दुरुस्त न कर दिया जाए, तब तक सड़क के दूसरी ओर खोदाई नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन

जबकि, शहर के अधिकतर हिस्से में सड़क के दोनों ओर लगभग दो फीट तक खोदाई कर दी गई है। शुरुआती दिनों में लोगों को लगा कि काम को जल्दी पूरा करने के दबाव में ठेकेदार ने ऐसा किया होगा, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है। हाईडिल तिराहे से उसका बाजार रोड पर रहने वाले शहरवासियों और अन्य आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बेलहिया, हुसैनगंज के पास सड़क के दोनों आरे गड्ढों को अब भी भरा नहीं गया है। कमोबेश यही स्थिति उसका बाजार तक देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही हाल हाईडिल तिराहे से लेकर सांड़ी तिराहे तक भी है। इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का देर रात तक आवागमन होता रहता है।
ठंड बढ़ने के साथ कोहरे का असर भी बढ़ने लगा है, ऐसे में सड़क के दोनों तरफ खोद कर छोड़े गए गड्ढे बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed