फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Skeleton found in canal, missing elderly man identified through Aadhaar found in pocket

Siddharthnagar News: नहर में मिला कंकाल, जेब में मिले आधार से लापता बुजुर्ग की हुई पहचान

Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Skeleton found in canal, missing elderly man identified through Aadhaar found in pocket
शाहपुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास नहर में शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे मानव कंकाल दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। कपड़े और जेब से मिले आधार कार्ड के जरिये धनोहरी गांव निवासी तुलसीराम ने उसकी पहचान अपने पिता जवाहिर (66) के रूप में की।
विज्ञापन

मृत जवाहिर शादियों में बैंड-बाजा बजाने का काम करता था। पुलिस ने खोपड़ी को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास नहर के पास गांव के कुछ लोगों ने एक कंकाल देखा, जहां पर कुत्ते मंडरा रहे थे। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच सूचना पर पहुंचे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव निवासी तुलसीराम ने कपड़े और जेब में मिले आधार कार्ड के अनुसार मानव कंकाल की पहचान अपने पिता जवाहिर वर्ष के रूप में की। सूचना पर पहुंची फाॅरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन कर वापस चली गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृत जवाहिर के बेटे तुलसीराम ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed