{"_id":"58e3d0a34f1c1b4a3e5b6303","slug":"six-policemen-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह पुलिसकर्मी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
जसराना में लापरवाही बरतने पर एसएसआई निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एसओ से अनुशासनहीनता के आरोप में मंगलवार शाम एसपी ने छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। कार्रवाई की जद में एक एसआई, दो दीवान व तीन आरक्षी आए। सभी पुलिस कर्मी उसका बाजार थाने में तैनात थे। एसपी ने तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसओ उसका बाजार डॉ. डीएन सिंह ने एसपी राकेश शंकर से शिकायत की थी कि कुछ पुलिस कर्मी उनसे दुर्व्यवहार करते हैं और आदेशों का पालन नहीं करते हैं। उन्होंने बताया कि एसआई आरके यादव, दिनेश यादव, दीवान रामअलख यादव, आरक्षी शिवभूषण, रमाकांत चौधरी व दुर्गेश कुमार चौधरी को विभागीय कार्य में लगाया जाता है तो वे अनुशासनहीनता करते हैं। मामले को संज्ञान में लेने के बाद एसपी ने सीओ सदर अकमल खान को जांच सौंपी। सूत्रों की माने तो जांच में थाने पर आए लोगों ने भी शिकायत की पुष्टि की है।
कुछ ने पैसे लेने की बात भी कही है। इसे संज्ञान में लेने के बाद एसपी ने कार्रवाई की। इस संबंध में एसपी राकेश शंकर ने कहा कि अनुशासनहीनता की शिकायत मिली थी। प्रकरण की जांच कराई गई। सत्यता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की गई है।