फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six health workers including two doctors found missing

Siddharthnagar News: दो डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्य कर्मी मिले नदारद

Wed, 15 Jan 2025 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Six health workers including two doctors found missing
-मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, भेष बदलकर पहुंचे थे
विज्ञापन

-रात में ड्यूटी नहीं करने की मिली थी सूचना, स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस
सिद्धार्थनगर। रात में स्वास्थ्य कर्मियों के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायत के बाद मंगलवार की रात डीएम डॉ. राजागणपति आर ने मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले, जबकि दलाल मरीजों को गुमराह करने के लिए जगह-जगह मौजूद थे। इससे डीएम ने सीएमएस, प्रभारी प्राचार्य को भेजकर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करवाया, जिसमें दो जेआर सहित छह स्वास्थ्य कर्मी नदारद मिले। डीएम ने सभी काे नोटिस देते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात करीब आठ बजे जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने अधीनस्थ के साथ बाइक से पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीएम के मुंह पर गमछा बंधा होने से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। जब तक कोई स्वास्थ्य कर्मी उन्हें पहचानता, वह हकीकत से जान चुके थे। डीएम ने सीएमएस डॉ. एके झा को बुलाकर अपने स्टाेनो के साथ निरीक्षण करने को भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब नौ बजे सीएमएस डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य डॉ. गोविंद भगत ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात जेआर डॉ. सुनील गैरहाजिर मिले। वहीं वार्ड ब्वाय सूरज गुप्ता भी मौके पर मौजूद नहीं थ। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में स्टाफ नर्स साक्षी यादव व सरिता जायसवाल भी मौजूद नहीं थीं। दोनों से संपर्क करने की कोशिश कही गई तो मोबाइल बंद पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसएनसीयू और पीआईसीयू में ड्यूटी पर तैनात जेआर डॉक्टर दीपेंद्र भी अनुपस्थित पाए गए। संपर्क करने पर पता चला कि आर्थोपेडिक्स में अपने संबंधी के मरीज को भर्ती करवाने गए हैं। एक्स-रे विभाग में एक्सरे टेक्निशियन सूरज मिश्रा भी गैरहाजिर पाया गया। जबकि, ड्यूटी से नदारद रहने पर पहले भी एक माह के लिए सूरज को कार्यमुक्त किया गया था। वहीं कई वार्डों के बेड पर चादर भी मौजूद नहीं था। बेड पर चादर बिछाने का भी निर्देश दिया गया।

परिसर के अंदर संदिग्ध मिले दो वाहन
डीएम के औचक निरीक्षण में परिसर के अंदर एक ईनोआ और बोलेरो खड़ा पाया गया, जो रात में अक्सर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों पर मरीजों को ले जाते हैं। इससे डीएम ने एक स्वास्थ्यकर्मी से मरीजों को ले जाने के बारे में पूछा तो उसने डीएम से पैसे की डिमांड की। बात करते हुए अन्य वार्डों में जानकारी लेने पहुंच गए। डीएम ने सीएमएस को बुलाकर कहा कि मेडिकल कॉलेज के कई वार्डों में दलाल मौजूद रहते हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण में गैरहाजिर मिले दो चिकित्सक समेत छह स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस दिया गया है। जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसकी सूचना जिलाधिकारी को भी भेजी गई है।
- डॉ. एके झा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed