फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Six beneficiaries got possession of leased land after 19 years

Siddharthnagar News: छह लाभार्थियों को 19 साल बाद दिलाया पट्टे की भूमि पर कब्जा

Sun, 15 Jun 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six beneficiaries got possession of leased land after 19 years
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के ग्राम मालीमैनहा में 16 गरीबों को तहसील प्रशासन की तरफ से आवंटित पट्टे की आवासीय भूमि पर किए गए कब्जे को रविवार की शाम तहसीलदार रविकुमार यादव व पुलिस फोर्स की मौजदूगी में मुक्त कराकर जमीन दिलवा दी। इससे पट्टाधारी गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वह 19 वर्षों से कब्जा हटाने की लिए भटक रहे थे। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम मालीमैनहा में 16 व्यक्तियों जिसमें कन्हैया, हरिशचन्द्र, शांति देवी व अन्य को डीएम के निर्देश पर तहसीलदार रवि कुमार यादव और राजस्व टीम व थाना-डुमरियागंज पुलिस बल की उपस्थिति में 19 वर्ष बाद आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया गया। वर्ष 2006 में पट्टा उपरांत पट्टा न्यायालय में निरस्तीकरण का वाद विचाराधीन रहा। पांच मई को डीएम ने विचाराधीन वाद को निस्तारित करते हुए आपत्तिकर्तागण के कायमी को खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed