{"_id":"64b1866ab2bd306dd70db916","slug":"sir-the-son-is-not-drowned-he-has-been-murdered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1377-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब... बेटा डूबा नहीं है, उसकी हत्या कर दी गई है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब... बेटा डूबा नहीं है, उसकी हत्या कर दी गई है
Fri, 14 Jul 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली में बहने वाली राप्ती नदी में पॉलीटेक्निक के छात्र के डूबने के मामले में नया मोड़ आ गया है। घटना के छठवें दिन युवक की मां ने डीएम और कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने कि उनका बेटा डूबा नहीं है, या तो उसे गायब कर दिया गया है या फिर उसकी हत्या कर दी गई है। आरोप बांसी कस्बे की एक महिला और उसकी पुत्री पर लगा है। पीड़िता ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
इटवा जनपद के आनंदनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 72 रामलीला मैदान निवासी प्रिंस दुबे सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र के एक पॉलीटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रॉनिक से द्वितीय वर्ष का छात्र था। आठ जुलाई की सुबह उसके बांसी के राप्ती नदी में सेल्फी लेते समय मोबाइल के नदी में गिरने और उसे ढूंढने के दौरान डूब जाने की सूचना एक लड़की ने सूचना बांसी कोतवाली की पुलिस को दी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद से बांसी पुलिस की टीम एसडीआएफ गोरखपुर की टीम की मदद से पांच दिन तक नदी में तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच बृहस्पतिवार को डूबे छात्र की मां बांसी पहुंचीं और शुक्रवार कोतवाल और कलक्ट्रेट में पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि बांसी कस्बे की एक महिला और उसकी बेटी मेरे पुत्र को लेकर पुल पर गई थीं। जहां अज्ञात लोगों को बुलाकर उसका अपहरण करवा दिया और कहीं दूसरे स्थान पर लेकर जाकर हत्या कर दी। क्योंकि पांच दिन से नदी में ढूढ़ा गया और उसका कोई पता नहीं चला है। बेटा डूबा होता तो मिल गया होता। उसकी हत्या करके कहीं फेंक दिया गया है। मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई की जाए। इस संबंध मेंं कोतवाल बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच चल रही है।
-- -
डूबा होता तो उतरा जाता शव
गोताखोर का कार्य करने वाले उसका क्षेत्र के निवासी विजय साहनी ने बताया कि वह काफी दिनों से मछली पकड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति डूब जाए तो उसकी लाश अधिक से अधिकम 24 घंटे में उतरा जाती है। अगर वह कहीं फंस न हो तो। लेकिन बाढ़ का मौसम है, ऐसे में नदी का प्रवाह तेज है, अगर डूब होगा तो कहीं ऐसी जगह पर उतराया होगा, जहां किसी की नजर नहीं पहुंच रही होगी। या फिर कहीं पत्थर व बालू के बीच फंसकर दब गया होगा। जिसकी वजह से बाहर नहीं आया।