{"_id":"6722973968f08502ef00d574","slug":"sir-if-we-move-out-from-here-there-will-be-a-crisis-of-livelihood-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-126566-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब! हम यहां से उजड़ेंगे तो होगा रोजी रोटी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब! हम यहां से उजड़ेंगे तो होगा रोजी रोटी का संकट
Thu, 31 Oct 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शहर के निर्माणाधीन अशोक मार्ग के किनारे के दुकानदारों ने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से मुलाकात की और अनुरोध किया कि सड़क निर्माण के दौरान उन्हें वहां से हटाए न जाए, नहीं तो रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
इस मामले में जिलाधिकारी ने उन्हें सकारात्मका आश्वासन देते हुए सड़क निर्माण के बाद वेडिंग जोन में जगह दिलाने की बात की।
जिलाधिकारी ने कहा कि अशोक मार्ग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और जनवरी तक कार्य पूरा हो जाएगा। इस सड़क के किनारे इकोनामिक जोन बनाने की योजना है। फिलहाल इस सड़क के किनारे की दुकान लगाने वालों को सर्वे किया जाएगा।
एसडीएम सदर सर्वे करेंगे ताकि सड़क निर्माण के बाद वेंडिंग जोन बनाने के बाद उन्हें वरीयता के आधार पर कारोबार करने की जगह दी जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग तीन माह कष्ट झेल लें, उसके बाद वेडिंग जोन में अच्छी जगह मिल जाएगी।