{"_id":"581b6e864f1c1bd63543634f","slug":"sinheshwari-team-beat-st-paul-by-113-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंहेश्वरी की टीम ने सेंट पॉल को 113 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंहेश्वरी की टीम ने सेंट पॉल को 113 रन से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Nov 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थगनगर। जिला स्टेडियम में गुरुवार से आरंभ हुई अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के नाम रहा। एकतरफा मुकाबले में सेंट पाल की टीम को 113 रनों के अंतर से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उसका व बृजेश्वरी इंटर कॉलेज बढ़नी और सरला इंटरनेशनल कॉलेज व जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़ के बीच मैच होगा।
पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर व सीडीओ अखिलेश तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 8 विकेट खोकर 148 रन बनाए। सरफराज ने 33 व मेहताब ने 30 गेंद पर 32 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट पॉल की टीम आठ ओवर में ही 35 रनों पर ढेर हो गई।
सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के अमन 5 विकेट चटका कर मैन ऑफ द मैच बने। अंपायर की भूमिका देवेश द्विवेदी, उपेंद्र यादव व रेफरी सुरेश यादव रहे।इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक, जिला उप क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी, आशीष दुबे, शिवाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे। क्रिकेट कोच सतीश राय ने आभार जताया।