{"_id":"603fc1058ebc3e76a36eb037","slug":"siddharthnagar-tops-in-athletics-match-siddharthnagar-news-gkp3869639193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण मोहन और नंदनी राणा श्रेष्ठ खिलाड़ी बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण मोहन और नंदनी राणा श्रेष्ठ खिलाड़ी बने
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में शील्ड के साथ विजेता टीम।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
गोंडा, बहराइच के ध्यानार्थ---
एथलेटिक्स मुकाबले में सिद्धार्थनगर अव्वल
कृष्ण मोहन और नंदिनी राणा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला
पुलिस लाइंस में जोन स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में ग्राउंड में आयोजित 69वीं अंतर जनपदीय गोरखपुर जोन एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को डीएम दीपक मीणा और एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने सम्मानित किया। तीन दिवसीय एथलेटिक्स मुकाबलों में सिद्धार्थनगर जनपद जोन के नौ जिलों में अव्वल रहा।
बुधवार को मुकाबले के समापन समारोह के दौरान सिद्धार्थनगर के आरक्षी कृष्ण मोहन साहनी और महिला वर्ग में आरक्षी नंदिनी राणा को श्रेष्ठ एथलीट का खिताब दिया गया। 26 मील मैराथन और 20 किलोमीटर तेज चाल में जिले के ही आरक्षी प्रद्युम्न सिंह ने बाजी मारी। बीते दो दिन में हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी मेडल और प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के गोंडा, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर ने भाग लिया। दोनों अधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीओ सदर राणा महेंद्र सिंह, आरआई ब्रह्मदेव उपाध्याय, पीआरओ एसपी अंजनी कुमार राय आदि मौजूद रहे।