{"_id":"5dc05ca88ebc3e93bf3be332","slug":"siddharthnagar-tension-in-area-due-to-breaking-religious-places-three-arrested-ig-dm-sp-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: धार्मिक स्थल तोड़ने पर क्षेत्र में तनाव, तीन गिरफ्तार, आईजी, डीएम, एसपी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: धार्मिक स्थल तोड़ने पर क्षेत्र में तनाव, तीन गिरफ्तार, आईजी, डीएम, एसपी मौके पर
Mon, 04 Nov 2019 10:45 PM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़भड़वापुर गांव में धार्मिक स्थल तोड़ने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में पुलिस फोर्स की तैनाती करते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स भी बुला ली गई है। सूचना पर आईजी आशुतोष कुमार, डीएम दीपक मीणा और एसपी विजय ढुल ने सोमवार देर रात पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
मामला सोमवार की रात आठ से नौ के बीच की बताई जा रही है। बताया जाता है कि भड़भड़वापुर गांव में एक पुराना धार्मिक स्थल है। जहां पर दूसरे धर्म के लोग मत्था टेकते है। सोमवार की देर रात कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में तनाव हो गया।
इसके अलावा एक हिंदूवादी संगठन के नेता ने मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। लेकिन पुलिस तक मामला पहुंचने से पहले उस नेता ने पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इधर जैसे ही पुलिस को जानकारी हुई आनन-फानन में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों गिरफ्तार शख्स भवानीगंज और डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ही बताए जा रहे है।
विज्ञापन
इसके अलावा एहतियातन डुमरियागंज, पथरा, त्रिलोकपुर आदि थानों की फोर्स को गांव सहित उसके अगल-बगल के गांव में तैनात कर दिया गया है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि धार्मिक स्थल को तत्काल ठीक करा दिया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर पुलिस की टीम नजर रख रही है।