{"_id":"66c7c3f9aa76a434d10889c4","slug":"siddharthnagar-team-was-champion-in-basti-division-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-122851-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस्ती मंडल में चैंपियन रही सिद्धार्थनगर की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस्ती मंडल में चैंपियन रही सिद्धार्थनगर की टीम
Fri, 23 Aug 2024 04:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कॉलेज के इंडोर हॉल में बृहस्पतिवार को टेबल टेनिस व बैडमिंटन का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सिद्धार्थनगर की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही।
बैडमिंटन 19 आयु वर्ग बालक में सिद्धार्थनगर ने प्रथम, संतकबीरनगर ने द्वितीय व बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर ने प्रथम, संतकबीरनगर ने द्वितीय व बस्ती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग बालक वर्ग के बैडमिंटन प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर ने प्रथम, बस्ती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बैडमिंटन प्रतियोगिता के 14 आयु वर्ग बालक बालिका में संतकबीरनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
टेबल टेनिस के 19 आयु वर्ग बालक वर्ग में बस्ती ने प्रथम व संतकबीरनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 17 आयु वर्ग बालक-बालिका वर्ग में सिद्धार्थनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 14 आयु बालक वर्ग में बस्ती ने प्रथम स्थान व संतकबीरनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान अमरजीत वर्मा, सविता यादव, मनोज पटेल, जगरनाथ यादव, अखिलेश कुमार वर्मा, विनोद सिंह, विजय मणि त्रिपाठी, विनय शाह, स्पर्श वर्मा और रत्नेश सिंह मौजूद रहे।