फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar

दायित्व के प्रति लापरवाह डीपीआरओ और दो लिपिकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 22 Feb 2020 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar
डीपीआरओ और दो लिपिकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

बीते दिनों निरीक्षण में डीएम को मिली थी खामियां
डीएम के इस कार्रवाई से अन्य विभागों में हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेने, समय-समय पर दिए गए निर्देशों का अनुपालन न करने समेत कई बिंदुओं के आरोप में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी डीपीआरओ और दो लिपिकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से प्रभारी जिला पंचायतराज अधिकारी को जारी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि में लिखा है कि समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं कराने, जनता दर्शन, तहसील दिवस, थाना दिवस, ग्राम चौपाल के दौरान दिए गए निर्देशों और मौके पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण नहीं करने, स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम अंतर्गत अवशेष कार्यों को समय से पूर्ण कराने के लिए सही ढंग से अनुश्रवण न करने, कार्यालयों में पत्रवालियों का रखरखाव ठीक नहीं होने, अपने कार्यालय का निरीक्षण न करने, निष्प्रयोज्य सामग्रियों का निस्तारण न करने, निलंबित सेक्रेट्री, सफाईकर्मी को बहाल करने के मामले में विलंब करने, ग्राम पंचायतों में प्रचलित जांच की कार्रवाई अधूरे रहने जैसे बिंदुओं में घोर शिथिलता सामने आई है। वरिष्ठ सहायक विनोद त्रिपाठी को बीते 10 फरवरी को निरीक्षण दौरान फाइल साफ-सुथरा न मिलने, कई ब्लाँकों से संबंधित शिकायतों की जांच पत्रावलियां अनावश्यक लंबित रखने, सेक्रेट्री, सफाई कर्मियों, कार्यालय के स्टॉफ की सेवा पुस्तिकाएं अद्यतन नहीं मिलने जैसे बिंदुओं पर विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। लेखाकार अख्तर हुसेन को बीते 10 फरवरी को निरीक्षण के समय अभिलेखों का रखरखाव ठीक न पाए जाने, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राज्य वित्त आयोग, 14वां वित्त आयोग, पंचायत भवन, लेखा-आडिट से संबंधित पत्रवालियों में खामी मिलने, शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने जैसे बिंदुओं पर विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed