फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar police first in inter-district hockey

Siddharthnagar News: अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर पुलिस प्रथम

Thu, 13 Apr 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 13 Apr 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar police first in inter-district hockey
पुलिस लाइन सभागार में हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसपी अमित कुमार आनंद। - फोटो : पुलिस लाइन सभागार में हॉकी के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसपी अमित कुमार आनंद।
सिद्धार्थनगर। एडीजी जोन गोरखपुर के नेतृत्व में आयोजित जोन स्तरीय खेलकूद समिति गोरखपुर जोन की ओर से गोंडा में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया है। टीम की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि पांच से आठ अपै्रल तक 71वीं अंतर्जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें गोरखपुर जोन की समस्त टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सिद्धार्थनगर पुलिस पुरूष वर्ग टीम ने क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर टीम को 2.0 से, सेमीफाइनल में गोंडा की टीम को 5.0 से तथा फाइनल मैच में जनपद सिद्धार्थनगर व जनपद बस्ती की टीम निर्धारित समय में 2.2 गोल की बराबरी पर रही। पेनाल्टी शूटआउट में सिद्धार्थनगर की टीम नें बस्ती को 3.2 से हराकर गोरखपुर जोन में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए वैजंती पुरस्कार प्राप्त किया इसके लिए टीम को सम्मानित किया गया है। उन्हें प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन

विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी
एसआई उमेश दुबे टीम कोच, खिलाड़ी एसआई गुड्डू प्रसाद, एसआई अमित कुमार, आरक्षी महेन्द्र शर्मा, महेश शर्मा दो, अमरेन्द्र विश्वकर्मा, विवेक मिश्र, सत्येन्द्र गौंड़, अजीत यादव, सत्यप्रकाश यादव, हरिबंश, विनोद यादव, पवन सिंह, कविन्द्र चौहान, जयकिशन, वरुण चौहान, दिलीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed