फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth riding a bike opened fire, attacked with sharp weapons

Siddharthnagar News: बाइक सवार युवकों पर झाेंका फायर, धारदार हथियार से हमला

Mon, 08 Sep 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth riding a bike opened fire, attacked with sharp weapons
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे के आगे खेल मैदान के पास रविवार देर शाम करीब आठ बजे कार सवार बदमाशों ने अतुल कुमार पांडेय (30) और माधवपुर निवासी विक्की (32) पर जानलेवा हमला कर दिया। कार सवार बदमाशों ने पहले बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद तमंचे से फायर झोंक दिया। तमंचा मिस होने पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। एक के पैर की दो अंगुली काटने के साथ ही दूसरे का पैर तोड़ दिया। घायलों का उपचार जिला मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। घायल काे मारने-पीटने का वीडियो राहगीरों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनगढ़िया निवासी अतुल कुमार पांडेय (30) पुत्र सहदेव पांडेय और माधवपुर निवासी विक्की (32) पुत्र फागू किसी काम से जा रहे थे। विक्की ने पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम आठ बजे के आसपास एक बाइक से पकड़ी चौराहे के आगे खेल के मैदान के पास जैसे ही पहुंचे थे कि उनकी बाइक में कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गिर गए। कार सवार पांचों बाहर निकले। इनमें से एक अपने हाथ में तमंचा लेकर निकला। दूसरा अपने हाथ में धारदार हथियार और अन्य तीन हाथ में लोहे का सरिया और राड लिए हुए थे। उसमें से एक ने फायर किया, लेकिन गोली मिस हो गई। इसके बाद पांचों कार सवार दोनों युवकों को मारने-पीटने लगे। इसी दौरान अतुल पांडेय वहां से किसी तरह से जान बचाकर खेत से भाग गया। फिर सभी उसे दौड़ा कर छोटकी धनगढ़िया के पास पकड़ बदमाशों ने पकड़ लिया और धारदार हथियार से उसके पैर की दो उंगलियां काट दी। सिर पर भी ताबड़तोड़ वार किए। विक्की को भी मार-मार कर पैर तोड़ दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग आ गए। तब पांचों उन्हें छोड़कर भाग गए। घायल अतुल के मारने-पीटने का वीडियो भी कुछ राहगीरों ने बना कर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed