{"_id":"6a98634f8a3f30c6a605fbfe","slug":"siddharthnagar-news-youth-dies-of-electrocution-while-going-to-operate-water-tank-pump-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-163891-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पानी की टंकी का पंप चलाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पानी की टंकी का पंप चलाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत
Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी संयोग कुमार यादव (30) की बुधवार दोपहर करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गांव में बनी पानी की टंकी पर पंप संचालन का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सीएचसी इटवा पहुंची मृतक की मां, बहन और बहनोई को बिलखते देख अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
जानकारी के अनुसार संयोग कुमार यादव पुत्र राम संवारे यादव गांव की पानी की टंकी पर जयंती सुपर कंपनी की ओर से पंप संचालन का काम देखता था। बुधवार दोपहर जलापूर्ति के लिए पंप चलाने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी इटवा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि संयोग पंप चलाने वाले कमरे में पहुंचा तो वहां विद्युत मोटर के पास सांप दिखा। सांप को भगाने के दौरान सरिया 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।