{"_id":"6ac536d131e705e446089146","slug":"siddharthnagar-news-young-mans-body-found-hanging-in-room-murder-suspected-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165958-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का संदेह
Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव का मामला
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के नदांव गांव में मंगलवार को एक घर के कमरे में 18 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों में युवक के हाथ पीछे से बंधे होने की चर्चा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान जोगिया कोतवाली क्षेत्र के देवरा बाजार निवासी राजेश कुमार के पुत्र शिवम के रूप में हुई है। शिवम बचपन से ही नदांव गांव में अपनी दादी की बहन पार्वती के घर रह रहा था। मंगलवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पार्वती ने शादी नहीं की है और शिवम उनकी देखरेख में रहता था, जिससे संपत्ति को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
शिवनगर डिड़ई थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
कोट
परिवार के लोगों की ओर से मौखिक आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। परिवार की ओर से अभी तक किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायती पत्र नहीं दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- शुभेंदु सिंह, सीओ बांसी