{"_id":"68a8b86d2fe043c2730947e6","slug":"siddharthnagar-news-young-man-injured-in-road-accident-dies-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143250-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
Sat, 23 Aug 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
पथरा। क्षेत्र के पाली गांव में 30 जुलाई को अनियंत्रित बस की चपेट में आने से घायल संदीप (30) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। 24 दिन से उसका लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज चल रहा था। बांसी डुमरियागंज मार्ग पर पाली गांव के पास 30 जुलाई की सुबह बच्चों को स्कूल लाने के लिए एक मदरसे की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी। इस हादसे में पाली गांव निवासी संदीप (30) बस की चपेट में आने गंभीर रूप से घायल हो गया था।
उपचार के लिए उसे परिजनों ने लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इकलौता सहारा छिन जाने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
उपचार के लिए उसे परिजनों ने लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इकलौता सहारा छिन जाने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन