{"_id":"6a99b284142f0bc83d0ab8a9","slug":"siddharthnagar-news-young-man-dies-in-road-accident-while-on-his-way-to-visit-ailing-father-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-163959-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीमार पिता को देखने गए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीमार पिता को देखने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
Thu, 03 Sep 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
: मध्य प्रदेश के मैहर में टैंकर ने कार को मारी टक्कर, बिस्कोहर निवासी था मृतक
बिस्कोहर। बीमार पिता को देखने हैदराबाद से घर बिस्कोहर लौट रहे एक युवक की मध्य प्रदेश के मैहर में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार सवार परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक की मौत की खबर मिलते ही बिस्कोहर स्थित उसके घर में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 10 निवासी मोहम्मद वसीम राईनी (35) पुत्र जुमाई उर्फ चिनकन काफी समय से अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहे थे। वसीम के पिता बिस्कोहर में थे। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना पर वसीम बृहस्पतिवार को अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ निजी कार से बिस्कोहर के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे मध्य प्रदेश के मैहर के पास उनकी तेज रफ्तार कार की सामने से आ रहे एक टैंकर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहम्मद वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार मोहम्मद वारिस (30), मोहम्मद अयान (14), सना (17) और एक आठ महीने की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे जैसे ही हादसे की खबर बिस्कोहर पहुंची, मृतक के परिजन में चीख-पुकार मच गई। वसीम के बड़े भाई मोहम्मद सिद्दीकी राइनी घायलों और शव को लेने के लिए निजी वाहन से मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे बिस्कोहर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।