{"_id":"6b05d15a8c830c2b1708b38e","slug":"siddharthnagar-news-x-ray-service-launched-sparing-patients-from-being-referred-elsewhere-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-168697-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक्स-रे सेवा शुरू होने से मरीजों को रेफर होने से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक्स-रे सेवा शुरू होने से मरीजों को रेफर होने से मिली राहत
Tue, 24 Nov 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
- सीएचसी जोगिया में शुरू हुई एक्स-रे सुविधा, रोजाना 10 से 15 मरीजों की हो रही जांच
- मशीन न होने से मरीजों को मेडिकल कॉलेज और निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था, अब स्थानीय स्तर पर मिल रही सुविधा
सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जोगिया में डिजिटल एक्स-रे मशीन शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब सामान्य चोट और सड़क हादसों में घायल मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 मरीजों की एक्स-रे जांच हो रही है।
सीएचसी जोगिया की ओपीडी में सामान्य दिनों में 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। कछार और बूढ़ी राप्ती क्षेत्र की बड़ी आबादी के इलाज की जिम्मेदारी इसी अस्पताल पर है। यहां ओपीडी, प्रसव और ब्लड जांच की सुविधाएं पहले से उपलब्ध थीं, लेकिन एक्स-रे की व्यवस्था नहीं होने से चोटिल मरीजों को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज या निजी केंद्रों पर जाना पड़ता था। कई बार इलाज संभव होने के बावजूद जांच की सुविधा न मिलने से मरीजों को रेफर करना पड़ता था।
कुछ महीने पहले अस्पताल में आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई। इसके बाद मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिलने लगी है। स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार, अभी भी कई लोगों को अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी नहीं है। जागरूकता बढ़ने के साथ मरीजों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। हादसों के दौरान जांच की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा संचालित है। मरीजों की जरूरत के अनुसार जांच की जा रही है।