{"_id":"697271c5f67864f9af07b514","slug":"siddharthnagar-news-workers-injured-in-sand-attack-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152207-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांड़ के हमले में मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांड़ के हमले में मजदूर घायल
Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
इटवा। नगर पंचायत इटवा के सबसे बड़े कस्बे इटवा में बृहस्पतिवार को सांड़ के हमले में मजदूरी करने जा रहा सनेही घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, इटवा थाने के ग्राम रमवापुर निवासी सनेही रोज की तरह इटवा कस्बे के बिस्कोहर रोड पर स्थित एक व्यवसायी के यहां मजदूरी करने आया था। दोपहर में भोजन करने के बाद वह पान खाने के लिए सड़क के उत्तर स्थित दुकान पर आया हुआ था। तभी चौराहे की तरह से आए एक काले रंग का सांड़ उसपर हमलावर हो गया। सांड़ के हमले में वह वहीं गिर पड़ा। कस्बे के राम शंकर अग्रहरि, रवि चौधरी का कहना है कि यह सांड़ अबतक कई लोगों को चोटिल कर चुका है। इस संबंध में ईओ अखिलेश दीक्षित का कहना है कि शीघ्र ही छुट्टा सांड़ों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।