फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women informed about safety and self-defense techniques

Siddharthnagar News: महिलाओं को बताए सुरक्षा और आत्मरक्षा के तरीके

Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women informed about safety and self-defense techniques
सिद्धार्थनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत शोहरतगढ़ और गोल्हौरा थाना क्षेत्र में रविवार को मिशन शक्ति टीम पहुंची। विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध के साथ साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए।
विज्ञापन

वहीं, गोल्हौरा में एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग कर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान महिलाओं को बताया गया कि किसी भी तरह के उत्पीड़न, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लें। शोहरतगढ़ में टीम ने पंफलेट वितरित कर महिला अपराध और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मुकदमों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। महिलाओं को थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताते हुए कहा गया कि वे अपनी समस्या वहां दर्ज करा सकती हैं। टीम ने मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए।
विज्ञापन

इसके साथ ही पुलिस की ओर से महिलाओं और बालिकाओं को 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed