फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women face the law, police provide information

Siddharthnagar News: कानून से रूबरू हुईं महिलाएं, पुलिस ने दी जानकारी

Sun, 11 Jan 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women face the law, police provide information
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत सदर थाना क्षेत्र के विनयका, बसडिलिया गांव और उद्यान पार्क में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं, बालिकाओं को कानून के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि महिलाओं के हित के लिए कई प्रकार के कानून लागू किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर उनका प्रयोग करें। किसी भी महिला को डरने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि साइबर अपराध क्या है और शिकार होने पर क्या करना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, ढेबरुआ पुलिस की ओर से क्षेत्र के औरहवा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एसआई कुंजबिहारी तिवारी व सोमनाथ शर्मा, महिला आरक्षी मीना रानी व श्रद्धा त्रिपाठी और हेड कांस्टेबल रमाशंकर ने चौपाल में मौजूद 45 महिलाओं व 15 बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों, आत्मरक्षा के तरीकों, घरेलू हिंसा से बचाव और कानून द्वारा प्रदान कर सुविधाओं के बारे में जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और गोपनीयता बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed