{"_id":"6ad66abb1203c308e708e1ea","slug":"siddharthnagar-news-women-at-durga-puja-pandal-made-aware-of-mission-shakti-and-cyber-security-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166786-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुर्गा पंडाल में महिलाओं को मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुर्गा पंडाल में महिलाओं को मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Tue, 20 Oct 2026 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
- महिला थाना पुलिस ने इंद्रानगर तेतरी बाजार में दी हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत सोमवार को महिला थाना पुलिस ने इंद्रानगर तेतरी बाजार स्थित दुर्गा पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मौजूद महिलाओं और पुरुषों को महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
महिला थाना प्रभारी भाग्यवती पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा संबंधी कानूनों और सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की।
पुलिस टीम ने आपातकालीन पुलिस सेवा के लिए 112, वूमेन पावर लाइन के लिए 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए 1076, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए 1098 और एंबुलेंस सेवा के लिए 108 व 102 नंबर की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने के प्रति भी जागरूक किया गया।