फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women and girls made aware

Siddharthnagar News: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women and girls made aware
- मिशन शक्ति के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर किया गया जागरूक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति के तहत सोमवार को मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। जिले के कपिलवस्तु, ढेबरुआ और गोल्हौरा थाना क्षेत्रों में पुलिस ने उन्हें गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबरों और थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई।
कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के ग्राम तरैनी में टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के उपाय बताए। बालिकाओं को किसी भी असहज स्पर्श की स्थिति में तत्काल परिजन या पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। साइबर ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल की भी जानकारी दी गई। वहीं, ढेबरुआ थाना क्षेत्र में महिलाओं को पंफलेट वितरित कर महिला और साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। दहेज उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और महिला संबंधी मामलों में पीड़िताओं की काउंसिलिंग भी की गई। मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर चस्पा कर महिलाओं को शिकायत के लिए मिशन शक्ति केंद्र का इस्तेमाल करने को कहा गया।
विज्ञापन

गोल्हौरा के डीसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने महिला व साइबर अपराध से बचाव के साथ ही बहू-बेटी सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। किसी ने व्यक्तिगत समस्या नहीं बताई। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन समेत अन्य उपयोगी नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed