फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Woman dies after coming into contact with a wire hanging near the ground

Siddharthnagar News: जमीन पर लटके तार की चपेट में आई महिला, मौत

Tue, 04 Aug 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Woman dies after coming into contact with a wire hanging near the ground
मृतक.............राधिका। फाइल फोटो
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के बेल्टीकर गांव के टोला लालपुर में रविवार देर शाम घर की सफाई के दौरान करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पास बिजली का तार नीचे लटक रहा था। भीगे हाथ से उसे हटाने की कोशिश में महिला करंट की चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बेल्टीकर गांव के टोला लालपुर निवासी राधिका (32) पत्नी श्यामसुंदर रविवार शाम घर की लिपाई-सफाई कर रही थीं। परिजन के अनुसार इसी दौरान उनकी नजर दीवार के पास नीचे लटक रहे बिजली के तार पर पड़ी। उन्होंने भीगे हाथ से तार हटाने का प्रयास किया, तभी तेज करंट की चपेट में आकर तार से चिपक गईं।
विज्ञापन

परिजन जब तक उन्हें बचाने पहुंचे, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. लोकनाथ यादव ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। राधिका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। मां की असमय मौत से बच्चों के पालन-पोषण को लेकर परिवार चिंता में है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed