{"_id":"6922055398ab336e2e061027","slug":"siddharthnagar-news-woman-beheaded-with-brick-in-shohratgarh-area-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148586-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ इलाके में ईंट से सिर कूंचकर महिला की हत्या, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ इलाके में ईंट से सिर कूंचकर महिला की हत्या, केस
Sun, 23 Nov 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र बोकनार गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर नहर किनारे झोपड़ी में रहने वाली हाजरा (30) पत्नी कमरुद्दीन की शुक्रवार देर रात ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। चिल्हिया पुलिस ने पति कमरुद्दीन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
घटना स्थल पर खून से सनी ईंट व अन्य हथियार को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका और उसके पति का मोबाइल जब्त कर काॅल डिटेल सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत टेकनार के टोला बोकनार निवासी कमरुद्दीन का निकाह 12 साल पहले नेपाल के बरगदवा गांव की हाजरा से हुआ था। दोनों पिछले कई सालों से गांव से दो सौ मीटर दूर नहर किनारे एक झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। कमरुद्दीन शोहरतगढ़ क्षेत्र स्थित पकड़ी बाजार में एक वेल्डिंग करनी वाली दुकान पर काम करता है। रोज की तरह वह शुक्रवार को काम पर गया था।
विज्ञापन
देर रात लगभग 10 बजे घर पहुंचा तो देखा कि पत्नी हाजरा का शरीर खून से लथपथ था। सिर व चेहरे से खून निकल रहा था। पास पहुंचकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने वारदात की जानकारी गांव में रह रही अपनी मां मन्ना को दी। इस खबर को सुनते उसकी मां गांव से रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंची। उसके साथ गांव के लोग भी पहुंच गए। किसी ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। चिल्हिया एसओ राजेश कुमार तिवारी व सीओ मयंक द्विवेदी सहित फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच में जुट गई। गहनता से जांच के बाद शव का पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।