{"_id":"6adcf44e47bb711642071b57","slug":"siddharthnagar-news-widening-of-the-mandi-mod-will-provide-relief-to-large-vehicles-and-help-alleviate-traffic-congestion-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-167018-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंडी मोड़ चौड़ा होने से बड़े वाहनों को मिलेगी राहत, जाम से भी मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंडी मोड़ चौड़ा होने से बड़े वाहनों को मिलेगी राहत, जाम से भी मिलेगी निजात
Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के उसका बाजार मार्ग हाइडिल तिराहे के पास जेसीबी से तोड़ा जा रहा डिवाइडर। संवाद
डिवाइडर तोड़कर रास्ता चौड़ा करने का काम शुरू, यूनिपोल हटने से आवागमन होगा आसान
सिद्धार्थनगर। शहर के नवीन मंडी के सामने केनरा बैंक के पास डिवाइडर का मोड़ चौड़ा होने से ट्रक और बस चालकों को राहत मिलेगी। अब बड़े वाहनों को मोड़ने के लिए बार-बार आगे-पीछे नहीं करना पड़ेगा। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लगने की समस्या कम होने और राहगीरों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
मंडी मोड़ संकरा होने के कारण लंबे ट्रक और बस एक बार में नहीं मुड़ पाते थे। इससे पीछे आने वाले वाहनों को भी रुकना पड़ता था। इस समस्या को 18 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने सुधार की पहल शुरू की है।
अब डिवाइडर तोड़कर रास्ता चौड़ा किया जा रहा है। साथ ही आवागमन में बाधा बन रहे यूनिपोल भी हटाए जा रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही पहले की तुलना में सुगम हो सकेगी। रास्ता चौड़ा होने से नवीन मंडी आने-जाने वाले व्यापारियों, वाहन चालकों और अन्य राहगीरों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
हालांकि, शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विकास भवन के सामने ओवरब्रिज के डिवाइडर में बने अवैध कट की समस्या का समाधान करना भी जरूरी है।
मंडी मोड़ पर बड़े वाहनों को मोड़ने में हो रही परेशानी को देखते हुए डिवाइडर तोड़कर रास्ता चौड़ा कराया जा रहा है। आवागमन में बाधा बन रहे यूनिपोल भी हटाए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या कम करने और यातायात सुचारु बनाने में मदद मिलेगी। शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए जरूरी सुधार कराए जाएंगे।
- अजय कुमार सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर