फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: While the family slept, thieves stole cash and jewellery

Siddharthnagar News: घर वाले सोते रह गए... चोरों ने उड़ा दिए नकदी-जेवर

Wed, 08 Oct 2025 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: While the family slept, thieves stole cash and jewellery
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के सकतपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस समय की बताई जा रही है, जब घर के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी सुरेंद्र पांडेय ने बताया कि रात में पूरा परिवार खाना खाकर सोने चला गया। देर रात चोर घर के कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे के अंदर रखी पेटी और सूटकेस का ताला तोड़कर उसमें रखें जेवरात और 10 हजार नकदी लेकर चंपत हो गए। उन्होंने बताया कि जब सुबह चार बजे परिवार वालों की आंख खुली तो देखा कमरे का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन

फौरन कमरे के अंदर गए तो देखा सूटकेस और पेटी का ताला भी टूटा मिला। साथ ही कमरे में समान बिखरा पड़ा हुआ है। उसके बाद जब पेटी के अंदर रखी जेवरात को देखा तो वह गायब था। इतने में परिवार वालों के होश उड़ गए। उसके बाद तत्काल वारदात की सूचना डायल-112 नंबर पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed