Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: We should take inspiration from the characters of Ram and Shri Krishna

Siddharthnagar News: राम और श्रीकृष्ण चरित्र से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए

Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: We should take inspiration from the characters of Ram and Shri Krishna
सिद्धार्थनगर। शहर के नपा कार्यालय पर आयोजित संगीतमयी श्रीराम कथा के अवसर पर अयोध्या धाम से आए कथा व्यास पंडित देव कृष्ण शास्त्री ने समाज, श्रद्धा, धर्म और वर्तमान समय में सनातन संस्कृति की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन तभी सार्थक है जब उसमें सेवा, संस्कार और भक्ति का भाव हो। कहा कि आज समाज को सबसे पहले स्वयं को नई ऊंचाई पर ले जाने की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब हम अपने धर्म, अपने आदर्शों और महान महापुरुषों को स्मरण करें। सनातन संस्कृति ने हमें केवल धर्म नहीं बल्कि जीवन जीने की पद्धति दी है। उसे अपनाना ही आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

कथा व्यास पंडित देव कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जब मानव अपने धर्म और संस्कृति से जुड़ता है, तब उसका जीवन मूल्यवान बनता है। हमें अधिक से अधिक राम चरित्र और श्रीकृष्ण चरित्र का श्रवण करना चाहिए, क्योंकि इनके जीवन में धर्म, नीति, त्याग और आदर्शों का अद्भुत समन्वय है। ये चरित्र हमें हमेशा प्रेरित करते हैं। कहा कि कलयुग में भक्ति ही सबसे बड़ा सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मन भगवान की ओर होता है तो जीवन में शांति और संतोष मिलता है। कहा कि मानव जीवन का सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य सेवा है। सेवा ही ऐसा मार्ग है जो हमें सच्चे धर्म की ओर प्रेरित करता है। बिना सेवा के जीवन अधूरा है। चाहे वह समाज की हो, राष्ट्र की हो या किसी जरूरतमंद मनुष्य की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed