{"_id":"697cf1b18559176f4f0fec2c","slug":"siddharthnagar-news-waterlogging-will-increase-problems-and-have-an-adverse-effect-on-crops-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152601-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जलभराव से बढ़ जाएगी मुसीबत फसल पर पड़ेगा प्रतिकूल असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जलभराव से बढ़ जाएगी मुसीबत फसल पर पड़ेगा प्रतिकूल असर
Fri, 30 Jan 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खजुरिया शर्की के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट जाकर गांव में राप्ती नहर की शाखा सरयू कैनाल की प्रस्तावित उपशाखा का स्थान, मार्ग परिवर्तन कराने के संबंध में डीएम को संबोधित पत्र सौंपा।
ग्रामीणों के मुताबिक अगर नहर प्रस्तावित जगह पर बनी तो आसपास के खेतों में जलभराव की स्थिति बन जाएगी, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ेगा।
क्षेत्र के खजुरिया शर्की गांव के परवेज आलम, इरशाद अहमद, मनोहर, सुशील सिंह, रहमतुल्लाह, आशिक अली, तव्वाब, अफजल हुसैन सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि गांव में नहर विभाग द्वारा गांव से सटे दक्षिण आबादी से 200 मीटर दूर कब्रिस्तान और स्कूल के बगल से सरयू कैनाल की उपशाखा को निकालने का प्रस्ताव किया है। नहर के पानी के रिसाव और नहर के निर्माण से बारिश के पानी का निकास रुक जाएगा और आसपास के खेतों में जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी।
खेतों में जल भराव की समस्या से उपजाऊ कृषि भूमि पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी और किसानों को खेती करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने आरोप लगाया कि यह कार्य ग्रामीणों की सहमति के बिना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ग्राम के सटे राप्ती नहर की शाखा बिना किसानों की सहमति से मनमाने तरीके से निकालने से किसानों में काफी रोष व्याप्त है। किसानों ने मांग की कि नहर का निर्माण अन्यत्र सिवान में कराया जाना न्याय संगत होगा।