फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Water supply at the railway station has stopped for two days

Siddharthnagar News: दो दिन से रेलवे स्टेशन पर जलापूर्ति ठप

Wed, 20 Aug 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Water supply at the railway station has stopped for two days
शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर टोटी यात्री खोला लेकिन टोटी से पानी नहीं निकल रहा।  - फोटो : संवाद
शोहरतगढ़। रेलवे स्टेशन की जलापूर्ति दो दिनों से ठप हो गई है। ऐसे में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्यास बुझाने के लिए ट्रेन से उतरकर यात्री जैसे ही टोटी के पास दौड़कर पहुंच रहे हैं तो पानी नहीं निकलने से यात्री मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। यात्री बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। रेलवे विभाग का दावा है कि बुधवार सुबह तक जलापूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह पनवेल से सफर करने वाले यात्रियों की काफी भीड़ थी। यात्रा के दौरान प्यास बुझाने के लिए यात्री बोतल और गैलन में पानी भरने के लिए टोटी के पास पहुंचे तो देखा कि पानी नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

यात्री रविंद्र कुमार, महबूब आलम, अमरनाथ, सुरेश, धर्मेंद्र आदि ने कहा कि गर्मी का मौसम है प्यास अधिक लग रही है। आदर्श रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें आती-जाती हैं। ऐसे में विभाग की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल के लिए यात्रियों को बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है।वहीं जलापूर्ति ठप होने से शौचालय में पानी न आने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और दिव्यांगों को हो रही है। तीन दिन से जलापूर्ति ठप होने पर रेलकर्मियों नित्य क्रिया के लिए स्टेशन परिसर से दूर जाकर बाल्टी में पानी भरकर लाना मजबूरी बन गया है।

स्टेशन अधीक्षक सद्दाम हुसैन ने कहा कि जलापूर्ति ठप होने से काफी दिक्कत हो रही है। समस्या को देखते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक टैंकर पानी स्टेशन पर भेज दिया है। संबंधित विभाग के जिम्मेदार जलापूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed