फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Viral infection strikes; rise in patients with colds and fever

Siddharthnagar News: वायरल का वार, जुकाम-बुखार के मरीज बढ़े

Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Viral infection strikes; rise in patients with colds and fever
पीएचसी बिस्कोहर में इलाज के लिए लगे बच्चों की कतार। संवाद
- मरीजों के सेहत की जांच करके दी गई दवा, धूप से बचाव की सलाह
विज्ञापन

-जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित हुआ जन आरोग्य मेला
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। इसमें वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने इनकी सेहत की जांच कर दवा दी गई। इसके साथ ही मौसम के बदलाव को लेकर सतर्क रखने के लिए कहा गया। वहीं, गंभीर समस्या वाले मरीजों को हायर सेंटर पर इलाज कराने की सलाह दी गई।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकरहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को 59 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर गर्म मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, त्वचा रोग, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे।
विज्ञापन

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बगल में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में 26 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 19 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 14 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों द्वारा गहन जांच की गई है और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और इस तरह के आरोग्य मेले इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनआरोग्य मेले में 325 मरीजों का हुआ इलाज
भनवापुर/बिस्कोहर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, बुखार, एसिडिटी, फंगल इंफेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 325 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 69 मरीज, पीएचसी बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 43, पीएचसी सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 49 मरीजों, पीएचसी कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 51 मरीजों व पीएचसी बिस्कोहर में डॉ. एहतिशाम अहमद ने कुल 113 मरीजों का इलाज व निशुल्क दवाई दी। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि मणि ने बताया कि वर्तमान समय में संक्रामक रोग के फैलने की संभावना अधिक होती है। सफाई रखने के साथ मच्छर से बचाओ पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
---
बरसात के मौसम में विशेष सतर्क रहें मरीज
धेंसा। जोगिया ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटहना में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सर्दी खांसी ,बुखार, बीपी और पेट संबंधी समस्या वाले अधिक मरीज आए। मेले में सहित 26 मरीज पहुंचे। मरीजों को आवश्यक दवा और बीमारी से बचाव के निर्देश दिए गए। मरीजों को बताया गया कि बरसात के मौसम में अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। बाहर का तला-भूना समान न खाएं। समय-समय पर पानी पीते रहे। सफाई पर विशेष ध्यान रखें। मच्छर से बचाव करें। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु आदि मौजूद रहे।

---
28 मरीजों का हुआ इलाज
महदेवा बाजार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा बाजार पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में फार्मासिस्ट रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने कुल 28 मरीजों की जांच कर दवा दी। सात मरीज बुखार ,आठ मरीज खाज-खुजली और 13 मरीज सर्दी- खांसी से पीड़ित थे। सभी मरीजों को दवा देने के बाद फार्मासिस्ट रमेश चंद्र ने धूप से बचने की सलाह दी। रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर अचानक सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed