{"_id":"6ae4db3b6667a545dc0c40bf","slug":"siddharthnagar-news-villagers-raised-the-complaint-of-the-sanitation-worker-not-coming-to-the-village-in-the-village-chaupal-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167398-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई सफाईकर्मी के गांव न आने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने उठाई सफाईकर्मी के गांव न आने की शिकायत
Fri, 30 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
- टेकनार और पकड़ी में आयोजित चौपाल में सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
- घरेलू उद्योगों से रोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया गया
चिल्हिया। ब्लॉक क्षेत्र के टेकनार और पकड़ी गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। टेकनार में ग्राम सचिव राम सिंह और पकड़ी में ग्राम सचिव शकील अहमद की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय और जी-राम जी योजना सहित रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
इस दौरान ग्रामीणों ने कई दिनों से सफाईकर्मी के गांव नहीं आने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से गांव में जगह-जगह गंदगी जमा है। इस पर ग्राम सचिव राम सिंह ने बताया कि सफाईकर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है।
आरबीआई बैंक प्रतिनिधि संतोष शुक्ल ने बैंकिंग और बीमा सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार और मसाला पाउडर बनाने जैसे घरेलू उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसरों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
इस मौके पर टेकनार की ग्राम प्रशासक शिवजीत सिंह, पकड़ी की ग्राम प्रशासक वहीदा खातून, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल अजीज, पंचायत सहायक किरण यादव, सुनील सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।