फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Villagers briefed at a land consolidation meeting in Madhavapur

Siddharthnagar News: मधवापुर में चकबंदी गोष्ठी में ग्रामीणों को दी गई जानकारी

Wed, 14 Oct 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 14 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Villagers briefed at a land consolidation meeting in Madhavapur
बांसी। तहसील क्षेत्र के मधवापुर गांव में बुधवार को चकबंदी प्रक्रिया के तहत जन समस्याओं के निवारण के लिए विमर्श गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन

यह गोष्ठी एडीएम न्यायिक ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी रानी गरिमा जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। मधवापुर में चकबंदी प्रक्रिया 11 जुलाई 2024 को धारा 4 के प्रकाशन से शुरू हुई थी। इसमें भू-चित्र दुरुस्त कर चक निर्माण कार्य पूरा किया गया। कृषकों को प्रस्तावित चकों की जानकारी दी गई और आपत्तियों का निस्तारण हुआ।

ग्राम का सीमांकन कर 15 जून 2026 को नए चकों पर कब्जा दिलाया गया, जिसे कब्जा परिवर्तन कहते हैं। चक निर्माण में प्रत्येक चकदार को मुख्य मार्ग, चकमार्ग व चक नालियों से जोड़ा गया। सार्वजनिक आबादी और रास्ते के लिए भी नई भूमि आरक्षित की गई। बुधवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी ने काश्तकारों के नए गाटों की जानकारी वाला चकबंदी आकार पत्र 45 वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed