फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Village guards alerted regarding Navratri and Dussehra

Siddharthnagar News: नवरात्रि-दशहरा को लेकर ग्राम प्रहरियों को किया सतर्क

Mon, 05 Oct 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Village guards alerted regarding Navratri and Dussehra
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना परिसर में सोमवार को ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी हुई। यह आगामी शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए आयोजित की गई। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने ग्राम प्रहरियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने उनसे गांवों में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला व दशहरा मेला स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा। दुर्गा प्रतिमाओं की निरंतर निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए। विवाद, अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। उन्हें शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed