फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Victory celebrated by throwing crackers and throwing sweets

Siddharthnagar News: पटाखा फोड़ और मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न

Fri, 14 Nov 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Victory celebrated by throwing crackers and throwing sweets
सिद्धार्थनगर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड विजय पर भाजपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अगुवाई में जश्न मनाया। सदर विधायक श्याम धनी राही के कैंप कार्यालय पर सत्य प्रकाश राही के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों के साथ पटाखा जलाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा इस प्रचंड विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इस महाविजय के लिए बधाई दी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के सुशासन की जीत है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी, घनश्याम मिश्र, विपिन सिंह, निशांत पाण्डेय, फूलचंद जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसी क्रम में सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर भाजपाइयों ने विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही की अगुवाई में एक-दूसरे के मिठाई खिलाकर और पटाखा जलाकर जीत का जश्न मनाया। उन्होंने कहा डबल की इंजन की सरकार पर देश वासियों को भरोसा बढ़ रहा है। इसी कारण बिहार में प्रचंड दिलाकर जनता ने जंगलराज को नहीं आने दिया। इसके लिए बिहार की जनता का अहम योगदान है। कार्यक्रम में रुद्र प्रताप यादव, मनीश जायसवाल, सोनू, उमंग जायसवाल, मिल्की सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत पर मनाई खुशी : शोहरतगढ़। बिहार भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर शुक्रवार को शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा की अगुवाई में पटाखा फोड़ खुशियां मनाई। मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि बिहार में विकास व सुशासन के बल पर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नंदू गौड़ ने कहा कि अपराध पर विकास भारी पड़ा। इस दौरान रविंद्र कुमार वर्मा, सूर्य प्रकाश पांडेय, आनंद कुमार कसौधन, कृष्ण कुमार अग्रवाल, बब्लू गौड़, सतीश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed