फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Vehicle used in attack on former MLA recovered

Siddharthnagar News: पूर्व विधायक पर हमले में प्रयुक्त वाहन बरामद

Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Vehicle used in attack on former MLA recovered
डुमरियागज थाने की पुलिस को लावारिस हालत मे मिली पूर्व विधायक के वाहन को ठोकर मारकर नीचे गिराने
डुमरियागंज। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की गाड़ी पर जानलेवा हमले के मामले में सोमवार को डुमरियागंज थाने की पुलिस को सफलता मिली। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने हमले में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर वाहन को लावारिस हालत में बरामद कर लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दो दिसंबर की रात करीब 8:20 बजे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ से डुमरियागंज लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी सोनाहटी चौराहा पार कर आगे बढ़ी तभी पीछे से एक फॉर्च्यूनर ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोनहटी और बंजरहा के बीच फॉर्च्यूनर ने दो बार तेज रफ्तार में ओवरटेक कर पूर्व विधायक की गाड़ी को खाई में गिराने का प्रयास किया। चालक की तहरीर पर थाना डुमरियागंज में गंभीर की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। डुमरियागंज प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामला गंभीर है। वाहन बरामद कर लिया गया है और अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर शिनाख्त कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed