फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Use social media but caution is very important

Siddharthnagar News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें पर सतर्कता बेहद जरूरी

Sat, 30 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Use social media but caution is very important
खेसरहा क्षेत्र के एसके पब्लिक पीजी कॉलेज पेंडारी में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला - फोटो : संवाद
खेसरहा। छात्राओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की जरूरत है। कभी भी छोटी बड़ी घटना को लेकर आप घबराएं नहीं बल्कि निसंकोच होकर पुलिस से कहें, थोड़ी देर में पुलिस वहां मौजूद मिलेगी।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने कही।
क्षेत्र के एसके पब्लिक पीजी कॉलेज पेड़ारी की छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम के प्रति सचेत रहे। कहा कि स्मार्टफोन लें पर उससे सतर्क रहें। जरा सी लापरवाही आपके सामने बड़ा संकट खड़ी कर सकती है। इस दौरान छात्राओं ने खूब सवाल पूछे, जिसका सीओ ने जवाब दिया। आयोजन में 225 छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

सीओ ने छात्राओं से कहा कि वे अपराध को छुपाएं नहीं बल्कि अपने परिजनों और पुलिस को खुल कर बताएं ताकि उन्हें सबक मिल सके। महिलाओं के सुरक्षा के लिए 112, 1090 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिस पर कभी भी फोन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से चैटिंग न करें। मौजूदा समय में इससे संबंधित अनेक घटनाएं देखने को मिल रही है। इस वजह से सतर्कता बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी आपको जरा सा परेशान करता है तो आप एंटी रोमियो स्क्वॉयड से शिकायत कर सकती हैं। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ साथ यातायात नियमों की जानकारी जरूरी है। छात्राएं अपने को खुद व घर के परिजनों को बीना हेलमेट पहने बाइक न चलाने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed