फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Under 'Mission Shakti', women and girls were made aware by being provided information about various schemes

Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को योजनाओं की जानकारी देकर किया जागरूक

Sun, 18 Oct 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Under 'Mission Shakti', women and girls were made aware by being provided information about various schemes
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिरैला सुल्तान में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला सशक्तीकरण के साथ ही साइबर अपराध से बचाव और एंटी रोमियो अभियान के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल देने और बहू-बेटी कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराया गया। पुलिसकर्मियों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता और संबंधित जानकारी प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


महिलाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। महिला पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर की जानकारी दी गई। इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108 व 102 और अग्निशमन सेवा 101 के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर चुप न रहने और उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed