फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Uncontrolled bike collides with electric pole, three injured

Siddharthnagar News: बिजली के खंभे से टकराई बेकाबू बाइक, तीन घायल

Sun, 14 Dec 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Uncontrolled bike collides with electric pole, three injured
भनवापुर क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के पास दुर्घटना के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : katra news
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव के पास शनिवार को करीब तीन बजे एक बेकाबू बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में शंकर (17) समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी सिरसिया पहुंचाया, जहां शंकर का इलाज चल रहा है जबकि बाइक पर सवार अन्य का प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी गई। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के महतिनियां बुजुर्ग गांव निवासी शंकर पुत्र सुभाष (17) अपनी बाइक से दो दोस्तों के साथ मन्नीजोत चौराहे पर किसी काम से जा रहे थे। बाइक सवार तीनों युवक अभी भनवापुर भरवठिया मार्ग पर मन्नीजोत गांव के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बाइक बेकाबू होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिसमें बाइक चालक शंकर के सिर व टखने में काफी चोटें आईं। वहीं पीछे बैठे दो दोस्तों को हल्की चोट लगी। स्थानीय लोगों के सहायता से तीनों को सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने शंकर को भर्ती कर लिया। वहीं दो अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि इस तरह की किसी हादसे की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed