फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Unannounced power cuts in Bansi for 20 days; MLA complains to CM

Siddharthnagar News: बांसी में 20 दिन से अघोषित बिजली कटौती, विधायक ने सीएम से की शिकायत

Thu, 10 Sep 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Unannounced power cuts in Bansi for 20 days; MLA complains to CM
- छह बिजली स्टेशनों से लगातार कटौती, उपभोक्ता कर चुके हैं सबस्टेशन का घेराव
विज्ञापन

- विधायक ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से मिलकर तत्काल आपूर्ति सुधारने की मांग की
बांसी। विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 दिन से चल रही अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बार-बार बिजली गुल होने और पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिलने पर मामला अब शासन तक पहुंच गया है। क्षेत्रीय विधायक जय प्रताप सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भी मुलाकात कर तत्काल कटौती समाप्त कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने बताया कि बांसी विधानसभा क्षेत्र में 220/132 केवी और 33/11 केवी के छह बिजली स्टेशनों से पिछले करीब 20 दिनों से अघोषित कटौती की जा रही है। इससे आम लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बिजली विभाग के सक्षम अधिकारियों से समस्या के संबंध में बात करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ता बिजली उपकेंद्रों का घेराव तक कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। लगातार बिजली कटौती के कारण घरेलू कामकाज के साथ ही व्यापार और अन्य गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मुख्यमंत्री से क्षेत्र में सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल कराने का अनुरोध किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से भी मुलाकात कर अघोषित कटौती तत्काल समाप्त कराने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी।

इधर, क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती अभी भी जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो उनका आक्रोश और बढ़ सकता है। ऐसे में बिजली विभाग की ओर से जल्द आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed