फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Two school buses collide head-on, 21 children injured

कोहरे का कहर : आमने-सामने से टकराए दो स्कूली वाहन, 21 बच्चे जख्मी

Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Two school buses collide head-on, 21 children injured
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पश्चिम एनएच पर पलटी हुई स्कूली बस। संवाद
- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पश्चिम हाईवे पर हुआ हादसा, घायलों में तीन छात्राएं बलरामपुर की
विज्ञापन

- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में 15 का हुआ इलाज, छह मेडिकल कॉलेज रेफर
सिद्धार्थनगर/तुलियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पश्चिम हाईवे पर शनिवार सुबह घने कोहरे में साइकिल सवार को बचाने में दो स्कूली वाहन आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में बस और मैजिक पलट गईं, जिसमें सवार 21 छात्रा-छात्राएं जख्मी हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बढ़नी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर छह बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
वहीं, कुछ देर चले इलाज के बाद 15 अन्य बच्चों को घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि बस में कुल 50 से अधिक बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि अन्य को चोटें नहींं आईं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ, एसडीएम शोहरतगढ़ सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। इस हादसे में बलरापुर जनपद की तीन छात्राएं भी जख्मी हुई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अकरहरा में स्थित दरसगाह इस्लामिया अकरहरा की स्कूली बस औदही, रेड़वरिया, मनिकौरा, पचऊध आदि गांवों की छात्राओं को बैठाकर अकरहरा जा रही थी। अभी वह बढ़नी-बलरामपुर हाईवे मार्ग पर स्थित मदरहिया गांव के पश्चिम में पहुंची थी कि तुलसियापुर चौराहे के एक अन्य स्कूल का पिकौरा निवासी छात्र सोमेश्वर अपने बड़े भाई के साथ साइकिल से स्कूल जा रहा था। वहीं, दूसरी तरफ से तुलसियापुर चौराहे पर स्थित सनसाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्कूली वैन आ रही थी। दोनों ही वाहन साइकिल सवार बच्चे को बचाने में अनियंत्रित हो गए और बस सड़क पर और वैन दूसरे किनारे खेत में जाकर पलट गई। बस में लगभग 50 छात्र-छात्राएं सवार थे। मौके पर पहुंचे ढेबरुआ एसओ नारायन लाल श्रीवास्तव ने एंबुलेंस और थाने की गाड़ी से सभी को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया। इस हादसे में 21 घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर रूप से घायल छह बच्चों को चिकित्सकों के द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उनका सीटी स्कैन आदि हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक सभी खतरे से बाहर हैं। वहीं, सूचना मिलते पर सीएमओ डाॅ. रजत चौरसिया और शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र भी पीएचसी बढ़नी पहुंचे और वहां मौजूद एमओआईसी डाॅ. अविनाश चौधरी और ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव से बच्चों के इलाज व घटना के बारे में पूछताछ की।
इस संबंध में एसओ ढेबरुआ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकाला गया और समय से अस्पताल पहुंचाया गया।
---
हादसे के शिकार हुए यह बच्चे
गंभीर रूप से घायलों में सोमेश्वर प्रसाद (08), साइमा (21), अदीना (14),अजीमा (16), मोबस्सरा (16) और सोदा (13) शामिल हैं। इसमें दो सगी बहनों सहित तीन छात्राएं बलरामपुर जनपद के पचपेड़रा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव की हैं, जिन्हें चिकित्सकों ने जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा मामूली रूप से घायलों में सायमा (16), हसबा हबीब (15), हसीना (14), अदीबा (13), सबा (12), मैज शमीम (12), तैयबा (11), सबा (14), पलक(13), असीमा(15), मुजरीन(12), फरहान (14), हसीबा (13), सायमा (25) और हुदा महबीज (14) को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया।
---

एंबुलेंस और निजी वाहन से लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
तुलसियापुर। मदरहिया गांव के पास स्कूली बस व वैन के पलटने से घायल छात्र-छात्राओं को शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही यूपी 32 एफजी 0787 नंबर की डायल 102 एंबुलेंस के चालक कृष्ण कुमार मिश्र और एमटी मोनू ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत दुर्घटनाग्रस्त बस से निकाल कर एंबुलेंस में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने पुलिसकर्मियों के साथ बस में फंसे बच्चों को बाहर निकलवाकर अपने वाहन व अन्य प्राइवेट वाहनों की सहायता से एंबुलेंस के बाद बचे छात्र-छात्राओं को पीएचसी बढ़नी पहुंचाया।


---

बोले जिम्मेदार
मदरहिया के पास हुए हादसे में कुल 21 बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें छह गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए भेजा गया है। सभी के इलाज के लिए मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है।

- डाॅ. रजत चौरसिया, सीएमओ

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पश्चिम एनएच पर पलटी हुई स्कूली बस। संवाद

ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मदरहिया गांव के पश्चिम एनएच पर पलटी हुई स्कूली बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed