{"_id":"6908e717da9d80e0200b1786","slug":"siddharthnagar-news-two-other-cops-arrested-for-kidnapping-and-murder-of-youth-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-147564-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवक के अपहरण और हत्या की कोशिश के आरोपी दो अन्य सिपाही भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवक के अपहरण और हत्या की कोशिश के आरोपी दो अन्य सिपाही भी गिरफ्तार
Mon, 03 Nov 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। युवक के अपहरण और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चले रहे मंजीत सिंह और अभिषेक गुप्ता भी सोमवार को मोहाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तैनाती वाले स्थल पर आने की सटीक जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इससे पहले दो सिपाही मनोज यादव और राजन सिंह हिमाचल प्रदेश के मनाली से पकड़े गए थे। उन्हें ट्रांजिट रिमांड के बाद पुलिस लेकर आ रही है। देर रात तक उनके पहुंच जाने की उम्मीद है। 10 दिन से उनकी खाक छान सही पुलिस की सात टीमों ने राहत की सांस ली। अब पूछताछ में विवाद की वजह और वारदात कैसे हुई, इसका पता चल सकेगा। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के चंपापुर गांव निवासी रजनीश पटेल पुत्र अशोक कुमार को 22 अक्तूबर की रात मां लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। इस दौरान मोहाना थाना के चार सिपाही मंजीत, अभिषेक, मनोज और राजन उसे बाइक पर बैठाकर कहीं लेकर चले गए थे। आधी रात में एक पेट्रोल पंप के पास वह गंभीर हालात में सड़क पर मिला था। उसे सीएचसी बर्डपुर ले जाया गया, जहां से सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मामले की जानकारी होने पर डीआईजी संजीव त्यागी ने चारों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर उन पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। डीआईजी के निर्देश पर सिपाहियों के अपहरण और खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। इसके बाद चारों फरार हो गए थे। उन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित करते हुए गिरफ्तारी के लिए सात टीमें लगाई गईं। एक नवंबर को मनोज यादव और राजन सिंह को हिमाचल प्रदेश के मनाली से गिरफ्तार कर लिया गया। सिद्धार्थनगर पुलिस टीम रविवार की शाम ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें लेकर रवाना हुई। इनके सोमवार की देर रात तक जिले में पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
इसी बीच सोमवार को मोहाना पुलिस को सटीक जानकारी मिली की आरोपी पुलिसकर्मी मंजीत सिंह और अभिषेक गुप्त क्षेत्र में मौजूद हैं। पुलिस टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी करके उन्हें हिरासत में ले लिया।