फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two injured in a head-on collision between two bikes

Siddharthnagar News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो घायल

Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two injured in a head-on collision between two bikes
शाहपुर–सिंगारजोत मार्ग पर सिरसिया पावर हाउस के पास क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार सचिन मिश्रा और मनोज श्रीवास्तव की बाइकें आपस में टकरा गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने सीएचसी सिरसिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने सचिन को इलाज के बाद छुट्टी दे दी। वहीं मनोज को परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी सचिन मिश्रा (21) पुत्र दिनेश मिश्र बाइक से डुमरियागंज की ओर आ रहे थे। लगभग 10 बजे जैसे ही वह सिरसिया पाॅवर हाउस के पास पहुंचे, उसी समय मन्नीजोत की तरफ से आ रहे त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के चैनियां निवासी मनोज श्रीवास्तव की बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि सचिन मिश्र का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है, उनकी स्थिति ठीक है जबकि मनोज श्रीवास्तव की हालत गंभीर होने पर स्थानीय लोग उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। डुमरियागंज कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed