{"_id":"6ae8cd033b26c2366f0dc666","slug":"siddharthnagar-news-two-incidents-solved-two-arrests-made-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167526-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो वारदात का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो वारदात का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
Mon, 02 Nov 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त टीम ने रविवार रात क्षेत्र के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से छह मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और 8680 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की दो घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान सलमान निवासी जमलाजोत थाना गोल्हौरा और हसामुद्दीन निवासी हाजीजोत थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से छह मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज और 8680 रुपये नकद बरामद हुए। मामले में तीसरे आरोपी आसिफ की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी आसिफ निवासी सेमरा थाना कठेला समय माता के साथ मिलकर बहादुरगंज स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी की थी। चोरी किए गए मोबाइल फोन बेचने के लिए वे नेपाल जा रहे थे। इसके अलावा 16 अक्तूबर की रात तीनों ने ग्राम वालेजिनवा में एक घर में चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक, बरामद नकदी इसी चोरी से संबंधित है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। रविवार रात जनपदीय एंटी थेफ्ट टीम और गोल्हौरा पुलिस की संयुक्त टीम कस्बा जिगनिहवा में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और रात्रि गश्त कर रही थी। मुखबिर से दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली।